फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after jumping from police vehicle, creates chaos

Chandauli News: पुलिस के वाहन से कूदे युवक की मौत,मचा कोहराम

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after jumping from police vehicle, creates chaos
पीडीडीयू नगर। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुरा में 28 अगस्त को पुलिस के गाड़ी से कूदे युवक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बीएचयू में ही उसका पोस्टमार्टम हुआ और पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के उरुगाई गांव निवासी पप्पू कुमार(26) अपने मामा पप्पू कन्नौजिया के घर शहाबगंज के परासी खुर्द आया था। 28 अगस्त की शाम को विशुनपुरा पुल पर जाकर शराब पीकर वह और उसका मामा हुड़दंग मचा रहे थे। गस्त पर निकले थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग, उपनिरीक्षक आनंद प्रजापति,वाहन चालक शब्बीर, कांस्टेबल ज्ञान पाल,यादव चन्द्र कांत के साथ पहुंच गये। पुलिस ने नशे ही हालत में देख कर दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले जा रही थी। वही बीच रास्ते में ही भागने की कोशिश में पप्पू कुमार पुलिस वाहन से कूद गया। जिससे युवक को गंभीर चोंटे आयी। पुलिस ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चोट गंभीर देख इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। वही दूसरे पप्पू कन्नौजिया का भी पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम पप्पू कुमार की मौत हो गयी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम भू में ही कराया गया और पोस्टमार्टम में शरीर में अल्कोहल होने की भी पुष्टि हुई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed