{"_id":"6abc1a8472fa30cd7e030aed","slug":"youth-dies-after-falling-while-using-mobile-phone-at-train-doorway-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155370-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेन की गेट पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था युवक, नीचे गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेन की गेट पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था युवक, नीचे गिरने से मौत
विज्ञापन
रोहित कुमार, फाइलफोटो
दुलहीपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव के पास सोमवार देर रात ट्रेन से गिरकर रोहित कुमार (20) की मौत हो गई। रोहित अपने चाचा के साथ नवरात्र मेले में खिलौने की दुकान लगाने के लिए सामान खरीदने वाराणसी गया था। मौके पर पहुंची जीआरपी वाराणसी ने अलीनगर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बक्सर जिले के नई बाजार गांव निवासी हरिद्वार प्रसाद के दो बेटों और एक बेटी में रोहित सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपने चाचा सोपाल कुमार के साथ खिलौने खरीदने वाराणसी आया था। दोनों वाराणसी से सामान खरीदने के बाद अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। चाचा सोपाल ने बताया कि वाराणसी स्टेशन से ट्रेन रवाना होने से पहले रोहित गुटखा लेने के लिए नीचे उतर गया था।
वह गुटखा लेकर लौटता, इससे पहले ट्रेन चल पड़ी। इसके बाद वह दौड़कर दूसरे कोच में चढ़ गया। ट्रेन व्यास नगर स्टेशन से पहले नीबूपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान रोहित ट्रेन के गेट के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन चलाने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर जंक्शन पहुंचने के बाद सोपाल ने रोहित के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। उन्होंने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क किया तो नीबूपुर के पास एक युवक के ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद सोपाल घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रोहित की मौत हो चुकी थी।
मौके पर जीआरपी वाराणसी पहुंची और अलीनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही परिजन थाने पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छोटा भाई मोहित गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है। भाई की मौत से वह भी गहरे सदमे में है। अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।