{"_id":"6a5938194292ef91c90a5735","slug":"youth-dies-after-falling-from-the-steps-of-latifshah-dam-while-being-chased-by-monkeys-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151490-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बंदरों के दौड़ाने पर लतीफशाह बांध की सीढि़यों से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बंदरों के दौड़ाने पर लतीफशाह बांध की सीढि़यों से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
चकिया के लतीफशाह में पर्यटक की मौत के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में अन्य परिजनों का इंतजार कर
चकिया। लतीफशाह बांध पर बृहस्पतिवार को पिकनिक मनाने आए वाराणसी निवासी युवक की हादसे में जान चली गई। इश्तियाक के बच्चों पर बंदरों ने झपट्टा मारा। इश्तियाक बच्चों को बचाने पहुंचे तो बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान इश्तियाक सीढि़यों से नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी के जैतपुरा निवासी इश्तियाक अली (35) अपने दोस्तों और बच्चों के साथ लतीफशाह बांध पर पिकनिक मनाने आए थे। इश्तियाक के बच्चे आम खा रहे थे, तभी एक बंदर उन पर झपट पड़ा।
यह देख इश्तियाक बंदरों को भगाने लगे तो बंदर हमलावर हो गए। बंदरों ने उनका पीछा किया तो सीढि़यों पर दौड़ते समय इश्तियाक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि लतीफशाह में सीढि़यों से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।