{"_id":"6a0239b6dbf1f328a905ade1","slug":"young-star-buxar-reached-the-finals-by-defeating-target-academy-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148360-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यंग स्टार बक्सर ने टारगेट अकादमी को हराकर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यंग स्टार बक्सर ने टारगेट अकादमी को हराकर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे अंडर-13 ज्योति कान्वेंट अंतर-स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को यंग स्टार बक्सर ने टारगेट एकेडमी मुगलसराय को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टारगेट टीम 19वें ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कृष्णा ने 21 रन, पठान ने 20 रन और ऋषभ ने नाबाद 15 रन बनाए। बक्सर की तरफ से टिंकू ने तीन विकेट लिए, जबकि वेदांत ने दो विकेट झटके। तपस्या, सोनू और आदिया ने एक-एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर टीम की शुरुआत धीमी रही और विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे, लेकिन टीम ने रन रेट बनाए रखते हुए मैच में वापसी की। टीम ने 18वें ओवर में 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बक्सर की ओर से ध्रुव ने तेज़ 36 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 27 रन का योगदान दिया। टारगेट की तरफ से विराज ने चार विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ध्रुव को और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार विराज को दिया गया। मैच की अंपायरिंग अनस और उमंग ने की, जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। दूसरा सेमी-फाइनल ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर और दृष्टि एकेडमी बनारस के बीच 12 मई की सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।