फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man suddenly jumped in front of train at pddu nagar station Khadim saved his life

PDDU Nagar: प्लेटफॉर्म पर खड़ा युवक अचानक कूदा ट्रेन के आगे, मजार के खादिम ने ऐसे बचाई जान

Fri, 26 Aug 2022 06:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 06:42 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर  जंक्शन पर शुक्रवार को एक युवक के सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद जाने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
young man suddenly jumped in front of train at pddu nagar station Khadim saved his life
मजार के खादिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) जंक्शन पर शुक्रवार को एक युवक के सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद जाने से सनसनी फैल गई। युवक ट्रेन की चपेट में आता इससे पहले शहीद बाबा की मजार के खादिम ने ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ ले गए। वह खुदकुशी क्यों करना चाहता थे स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन


प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित लाइन शहीद बाबा की मजार पर शुक्रवार सुबह 10 बजे दुआख्वानी करने वालों की भीड़ थी। अचानक एक युवक खुदकुशी करने की नीयत से रेलव ट्रैक पर कूद गया। सामने से मालगाड़ी आ रही थी। ट्रैक पर कूदे युवक पर मजार के खादिम मोहम्मद आजाद की नजर पड़ी। उन्होंने बिना कोई पल गंवाए शोर मचाते हुए पटरी की ओर दौड़ लगाई।
विज्ञापन


एक पल की देरी में जा सकती थी दोनों की जान
वहीं युवक को मालगाड़ी के आगे कूदता देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। स्पीड से आ रही ट्रेन युवक से कुछ ही दूरी पर थी कि मोहम्मद आजाद ने ट्रैक पर कूद कर युवक को किनारे किया। नजारा देख लोग सहम उठे। एक पल की देरी होती तो दोनों की जान जा सकती थी। इधर, ट्रेन के सामने अचानक से युवक आ जाने से लोको पायलट ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। युवक की जान तो बच जाती है। लेकिन वहां खड़ा हर कोई यह घटना देख हैरत में पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस को मिलेगी एक और नई हाई स्पीड ट्रेन की सौगात, रूट पर चल रहा मंथन

खादिम की हिम्मत देख मजार के आसपास फूल-माला और चादर बेचने वाले भी पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर खड़े दोनों को हाथ देकर प्लेटफॉर्म पर खींचा। हालांकि युवक बार-बार हाथ छुड़ाकर मालगाड़ी के आगे कूदने का प्रयास करता रहा। यह देख लोगों ने उसे मजबूती से पकड़ा और मजार के पा लाए। युवक के पास से बरमाद मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया।

पूछताछ में पता चला कि युवक नियामताबाद इलाके के हसनपुर का रहने वाला है। पांच भाइयों में सबसे छोटा 24 वर्षीय युवक निजी गाड़ी चलाता है। इसके साथ ही वह चंदासी मंडी में पिता के साथ मजदूरी भी करता है। युवक किस बात से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा रहा था, यह पता नहीं चल सका। बाद में परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed