फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man going to relative's house on a scooter run over by pickup, dies

Chandauli News: स्कूटी से रिश्तेदार के घर जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

Mon, 27 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young man going to relative's house on a scooter run over by pickup, dies
युवक को रौंदने के बाद माइनर में घुसी पिकअप। संवाद
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवरियाबाद गांव के पास शनिवार की रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार अमन कुमार (18) निवासी सैयदराजा मालगोदाम रोड को रौंद दिया। इसके बाद पिकअप घटनास्थल से लगभग 15 मीटर दूर माइनर में जा गिरा। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर खेत के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन

बरहनी से सैयदराजा जा रहे सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह अपने निजी वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन स्कूटी से खड़ान गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में जेवरियाबाद माइनर के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर स्कूटी सवार को रौंद दिया। सूचना मिलने के पहुंची पुलिस ने अमन के परिवार को घटना की जानकारी दी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर वालों को सौंप दिया गया है। वहीं, पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed