फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man died due to bamboo bat entered stomach returning after seeing Chhath Puja in chandauli

चंदौली: छठ पूजा देखकर लौट रहे युवक के पेट में घुसी बांस की बल्ली, मौके पर मौत  

Thu, 11 Nov 2021 10:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
young man died due to bamboo bat entered stomach returning after seeing Chhath Puja in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर में छठ पूजा देखकर लौट रहे एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिर गया और बगल के टाटी में लगा बांस उसके पेट में घुस गया। जब तक  उसे अस्पताल ले जाते, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना नौगढ़ के विशेषरपुर निवासी छोटेलाल(22) पुत्र राजनाथ गुरुवार सुबह को गांव में स्कूल के पास बंधी में हो रहे छठ पूजा कार्यक्रम को देखने गया था। सुबह करीब आठ बजे बाइक पर अपनी छोटी भांजी को बैठाकर वापस घर आ रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने के दौरान एक घर के सामने टाटी में लगी बांस की बल्ली उसके पेट में घुस गई।
विज्ञापन


चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और एंबुलेंस बुलाने से पहले ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह बाइक समेत जमीन पर घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया और बांस का डंडा उसकी पेट में घुसता हुआ अंदर जा धंसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed