फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man commits suicide by hanging himself in his room

Chandauli News: कमरे में फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Mon, 27 May 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself in his room
नियामताबाद। औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित वीडीए कॉलोनी में एक निजी कंपनी के आवासीय भवन में युवक ने शनिवार की शाम फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज जिले के लालपुर थाना के मानपुर गांव निवासी कपूर सिंह अपने परिवार के साथ रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के आवासीय भवन में रहते हैं। शनिवार की दोपहर में उनका छोटा बेटा अभिषेक सिंह (28) अभिषेक अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। शाम चार बजे परिवार वालों ने अभिषेक को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। घर वालों ने धक्का देकर दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उसे पीडीडीयू नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चला। अभिषेक वाहन चलाता था। उसकी पांच साल की एक बेटी और तीन साल का बेटा है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed