प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमिका को भगाने पर गया था जेल, छूटने के छह माह बाद दोनों ने जहर खाकर दी जान
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। पास में ही चूहे मारने की दवा का रेपर मिला है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दाैरान दोनों की माैत हो गई। इसके पहले युवक इसी युवती के चक्कर में जेल भे जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chandauli News: चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीरेहु पहाड़ी पर बृहस्पतिवार की सुबह प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रेमिका के परिजनों ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। मई के आखिरी सप्ताह में जमानत पर युवक जेल से छूट कर बाहर आया था मगर दोनों छिप-छिपकर मिलते थे।
क्या है पूरा मामला
चकिया कोतवाली क्षेत्र के दीरेहूं का राज सोनकर (19) चकिया कस्बे की 16 साल की एक किशोरी से प्रेम करता था। किशोरी के परिवार वाले युवक को पसंद नहीं करते थे। अचानक किशोरी के घर से गायब होने पर पिता की तहरीर पुलिस ने 15 फरवरी 2025 को राज सोनकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
बाद में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। मई के आखिरी सप्ताह में जमानत मिलने पर राज जेल से छूटकर आया था लेकिन दोनों के बीच प्रेम कम नहीं हुआ। चर्चा है कि छिप-छिपकर दोनों एक दूसरे मिलते थे। परिवार की सख्ती से दोनों परेशान थे।
बृहस्पतिवार की सुबह दोनों दिरेहुं पहाड़ी पर पहुंचे, वहां पर जहर खा लिया। इसके बाद वहीं पर दोनों अचेत होकर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से जहरीली दवा का रैपर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुबह किशोरी की मौत हो गई और शाम को राज ने दम तोड़ दिया।
कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक के पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी की जा रही है।