फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yoga in life and fasting one day a week is necessary

जीवन में योग और सप्ताह में एक दिन उपवास जरूरी

Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yoga in life and fasting one day a week is necessary
नौगढ़। क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को त्रिदिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन और शरीर की शुद्धता का समन्वय योग क्रियाओं द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने योग शिविर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में योग को अपनाने एवं सप्ताह में एक दिन उपवास रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार गौरव ने वर्तमान परिस्थितियों में योग को स्कूल एवं कॉलेजों में अनिवार्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेक्षाध्यान, भावातीत स्मरण, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम तथा भ्रामरी का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य डॉ रमेश चंद्र ने योग के व्यावहारिक पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि बुधवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन होगा और इसमें प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिविर कार्यक्रम में डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. शीतला प्रसाद सिंह, डॉ. पूजा यादव, धर्म चंद्र, सुरेश जयसवाल और महेंद्र केसरी समेत महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed