{"_id":"59403f168664196b5d8b48e8","slug":"yoga-day-will-be-organized-on-several-occasions","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
योग करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जनपद में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें महिलाओं पर विशेष ध्यान होगा। उक्त बातें मंगलवार को स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति योगाचार्य राजेश योगी ने पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि मुगलसराय स्थित राजलक्ष्मी, मानस नगर पर योग शिविर आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कटरा, सैयदराजा नगर के भीम बाबा मंदिर प्रांगण, नियामताबाद ब्लाक के पांडेयपुर गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर, बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, कठौड़ी गांव स्थित शंकर धर्मशाला, सदलपुरा गांव स्थित छत्रधारी डिग्री कालेज परिसर, शहाबगंज स्थित गांधी स्मारक इंटर कालेज के अलावा झांसी स्थित चौपाल सागर परिसर के साथ चकिया के मां काली पोखरा और सकलडीहा इंटर कालेज में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। सरकार के प्रोटोकाल के तहत सुबह साढ़े पांच बजे से 35 मिनट तक योग शिक्षा दी जाएगी। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ बजे तक चलेगा। बताया कि इस वक्त जनपद में 150 योग कक्षाएं संचालित हैं, वहीं महिलाओं के लिए भी योग की शिक्षा के साथ-साथ योग की बारीकियों के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, रामचन्द्र यादव, इंद्रजीत शर्मा, बच्चा, सोनू केशरी आदि उपस्थित रहे।