फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yatendra Vikram will be identified after DNA test

डीएनए टेस्ट के बाद हो पाएगी यतेंद्र विक्रम की शिनाख्त

Mon, 31 May 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Yatendra Vikram will be identified after DNA test
पीडीडीयू नगर। ‘यास’ तूफान के दौरान अरब सागर में लापता 11 लोगों के शव मिल चुके हैं। ये शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि इनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इन्हीं शवों में एक शव धानापुर के हिंगुतरगढ निवासी यतेंद्र विक्रम सिंह का भी बताया जा रहा है। पर इसकी शिनाख्त डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पाएगी। नेवी अफसरों के अनुसार डीएनए टेस्ट में सात दिन का समय लग सकता है। चार दिन पहले ही यतेंद्र के परिजन मुंबई पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

अरब सागर में मुंबई से लगभग 70 किमी अंदर मुंबई हाई में एनजीटी का ऑयल फील्ड है। जहां बड़े बड़े बार्ज को सपोर्ट करने के लिए टग बोट लगाए जाते हैं। जो समय-समय पर बार्ज को सपोर्ट करते हैं। यास तूफान के दौरान वारप्रदा टग बोट भी बार्ज के सपोर्ट में था। जिसमें 13 लोग सवार थे। तूफान के दौरान 17 मई को वोट डूब गई। इसमें चंदौली के धानापुर, हिंगुतरगढ निवासी नेवी अफसर यतेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद थे। लोगों के लापता होने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर की मदद से दो लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। जबकि 11 लोग लापता थे। 23 मई को 11 शव भी मिल गए पर वे इतने क्षत-विक्षत थे कि उनकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना के चार दिन बाद यतेंद्र विक्रम के परिजन भी मुंबई पहुंचे पर शव को पहचान नहीं सके। अब परिजनों और गांव के लोगों को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। यतेंद्र की पत्नी रजनी अभी भी ‘वे आएंगे’ का रट लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed