{"_id":"591c1e8ce251a200cf9edc93dd0cd37d","slug":"xen-bajpajnon-cut-to-the-hoop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती पर भाजपाजनों ने एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती पर भाजपाजनों ने एक्सईएन को घेरा
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के नई बस्ती स्थित बिजली विभाग के एक्सईएन का घेराव किया। आरोप लगाया कि विभाग मनमाने ढंग से कटौती कर रहा है। जिसके चलते भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। यदि कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की अंधाधुंध कटौती शुरू हो गई है। आलम यह है कि दिन तो दिन रात में भी नगरवासियों को ठीक से चार घंटे भी बिजली नसीब नहीं। कहा कि बिजली विभाग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से बकाए बिल की वसूली करता है। लेकिन उपभोक्ताओं की मांग के हिसाब से बिजली आपूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम है।
कहा कि बिजली न रहने के चलते जहां लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है वहीं व्यापारियों का भी काफी नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि विभाग नगर में जर्जर विद्युत तारों व खंभों को दुरूस्त नहीं कर रहा है। जिसके कारण आए दिन ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली की भारी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि कटौती पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन किया जाएगा। घेराव करने वालों में आलोक सिंह, गोपालशरण सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, गोविंद, विकास सिंह शामिल रहे।
उधर, एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि मांग के हिसाब से ही आपूर्ति की जाती है। जैसे बिजली मिलेेगी वैसी आपूर्ति की जाएगी। कोशिश्ा है कि दिक्कत न आए।