फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   X-ray capacity will increase in district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल में बढ़ेगी एक्स-रे की क्षमता

Tue, 29 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
X-ray capacity will increase in district hospital
चंदौली। बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज से संबंध पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक्स-रे की क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी। इससे मरीज को एक्स-रे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें समय की बचत के साथ-साथ रिपोर्ट भी जल्द ही प्राप्त होगी।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ-साथ इमरजेंसी की बात करें तो लगभग 1400 से अधिक मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल आते हैं। इसमें से लगभग 200 से अधिक मरीज एक्सरे कराते हैं। ऐसे में एक्स-रे कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ लग जाती है। उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि एक्स-रे पशीन की क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी। जिससे प्रतिदिन लगभग 400 से 500 मरीजों की एक्स-रे मशीन करेंगी और रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी और समय से अपना भी रिपोर्ट दिखाकर इलाज करा सकेंगे। अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में जल्द ही नई एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। जिसकी क्षमता भी अधिक होगी। एक्स-रे की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed