फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of mother Chandraghanta in third form of mother

माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की हुई अराधना

Thu, 15 Apr 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Worship of mother Chandraghanta in third form of mother
पीडीडीयू नगर। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर सहित पूरे जिले में भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। पूजन कर माता से शांति की कामना की। तीसरे दिन भी देवी मंदिरों पर सुबह से शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। देर शाम महिलाओं ने माता के दरबार में दीप जलाए और माता को भजन सुनाकर माता को प्रसन्न करने की कोशिश की। दूसरी तरफ घरों में भी माता चंद्रघंटा की पूजा की गई। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी सहित अन्य कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। देवी उपासकों ने माता के चरणों में फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया। माता की भव्य आरती उतारी और जयकारे लगाए। इस दौरान देवी मंदिरों पर लाउडस्पीकरों से भक्ति गीतों का प्रसारण किया गया। देर शाम महिलाएं मंदिरों पर पहुंची। दीप प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद हारमोनिय, ढोल, झाल आदि लेकर भक्ति गीत सुनाए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed