{"_id":"573e1ea64f1c1b5758ac791a","slug":"workers-demonstrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 20 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन माह से मनरेगा मजदूरी का भुगतान न किए जाने से नाराज क्षेत्र के तेंदुआ गांव के मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को विकास खंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान कोई अधिकारी, कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। मजूदरी का भुगतान न किए जाने पर मजदूरों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायत मझगांवा के तेदुंआ गांव के 40 जाब कार्ड धारकों ने जनवरी और फरवरी माह में 31 दिनों तक ग्राम पंचायत में मिट्टी का काम किया था। इस दौरान मजदूरों से तालाब का सुंदरीकरण, खेतों के समतलीकरण आदि का कार्य कराया गया था। तीन माह बीतने के बाद भी जब मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली तो उनका धैर्य जवाब दे गया और गुरुवार को वे लामबंद होकर विकास खंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शित कर रहे मजदूरों का कहना रहा कि पिछले तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे अपना और परिवार का पेट पालना अब मुश्किल होता जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रूपा देवी ने बताया कि मनरेगा मजदूरी के भुगतान की सूची बनाकर सचिव को सौंप दी गई है। इसका भुगतान जल्द होगा।
प्रदर्शन करने वालों में रेखा, कुमारी, मराछी, मंशा, कमली, उर्मिला, कालीचरन, लछिमन, तीरथ आदि शामिल रहीं।