फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worker dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट मे आने से मजदूर की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by tractor
स्थानीय थाना के बरठी कमरौर गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर मुन्ना मुसहर (30) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के दुर्गावती के सावठ गांव निवासी मुन्ना ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार को वह ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर पर अन्य मजदूरों के साथ सैयदराजा बाजार में खरीदारी करने आया था। यहां सामान की खरीदारी करने के बाद वह ट्रैक्टर के इंजन पर बैठ कर वापस ईंट भट्ठे पर जा रहा था। रात दस बजे ट्रैक्टर बरठी कमरौर गांव के सामने हाइवे पर पहुंचा था तभी ट्रैक्टर उछल गया और मुन्ना ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से वाहन लेकर भाग गया। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त होने क बाद परिवार वालों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed