फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work will then act to disrupt

मतदान कार्य में बाधा डाली तो होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 22 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Work will then act to disrupt
 कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


 उन्होंने हर हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने और मतदान कार्य में विघ्न डालने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस से क्षेत्रों में आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को भी कहा। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि समय रहते मतदान की पूरी तैयारी करा लिया जाए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारियाें को निर्देश दिया कि मतदाता सूचियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। क्योंकि इसी को लेकर अक्सर हंगामा होता है।

मतगणना के लिए अधिकतम टेबूल लगाया जाय और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कि गणना कम से कम समय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। क्षेत्राधिकारियाें को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को पाबन्द किया जाए जिससे चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीआईजी एसके भगत ने  गुण्डा एक्ट और जिला बदर के तहत की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों से प्राप्त की और कहा कि इनके तहत अधिकतम

कार्यवाही करते हुए निर्वाचन‘ को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में कोई समस्या नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed