{"_id":"60b8d7748ebc3e5563719cc3","slug":"work-to-replace-dilapidated-wires-and-poles-will-start-in-ten-days-chandauli-news-vns592732466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों में शुरू हो जाएगा जर्जर तारों व खंभों को बदलने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों में शुरू हो जाएगा जर्जर तारों व खंभों को बदलने का कार्य
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। खराब हो चुके एबीसी ( एरियल बंच कंडक्टर) तारों व क्षतिग्रस्त खंभों व अन्य उपकरणों के लिए जिले के सभी बिजली उपकेंद्रों की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर लेने वाली कंपनियों ने सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। आने वाले 10 से 15 दिनों में तारों, खंभों व उपकरणों को बदलने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं विगत एक जून को आए आंधी-पानी के दौरान क्षतिग्रस्त हुए करीब 400 खंभों व कई किलोमीटर तारों को बदलकर विभाग ने आपूर्ति बहाल कर दी है।
ताउते और यास तूफान के दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में जिले में सैकड़ों बिजली के पोल टूटकर गिर गए। मुगलसराय विद्युत वितरण खंड-2 से लगभग 60 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इन उपभोक्ताओं को ठीक से बिजली आपूर्ति किए जाने के लिए विभाग ने करीब 15 किलोमीटर एबीसी तारों को बदलने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा शार्ट सर्किट से बचाव के लिए तारों के आसपास से गुजरे पेड़ों की छंटाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
एबीसी तारों को बदलने के लिए एल एंड टी कंपनी को टेंडर मिला है। कंपनी के कर्मचारी सर्वे के कार्य में जुट गए हैं। एक पखवारे के भीतर तारों को बदलने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा उपखंड से जुड़े कूढ़ेखुर्द गांव की आपूर्ति के लिए दो क्षतिग्रस्त खंभों को बदला जाना है।
विज्ञापन
तारों को बदलने का कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। उपखंड पर कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। फीडर बांटने के लिए शासन के पास लगभग तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति व धन मिलने के बाद फीडर बांटने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा जिससे लोड की समस्या समाप्त हो जाएगी। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण उपखंड-2, मुगलसराय।
सकलडीहा। सकलडीहा सकेंड उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन किलोमीटर एबीसी तारों को बदलने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं एक करीब एक दर्जन जर्जर खंभों को बदलने की प्रक्रिया भी शीघ्र आरंभ कर दी जाएगी। एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा छोटे कार्यों के लिए स्टोर से उपकरणों की मांग की गई है। उपकरण उपलब्ध होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। उपकेंद्र पर कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है।
चकिया। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र तृतीय के उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जर्जर तार, खंभों व लांग स्पेन (अधिक दूरी के खंभों के बीच) में खंभे लगाने के लिए विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर लेने वाली अशोका ग्रीड कंपनी की ओर से शीघ्र तारों व खंभों को बदलने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।