{"_id":"62532448a7e0be57d9725c8e","slug":"work-not-started-even-after-four-months-of-cm-s-foundation-stone-chandauli-news-vns647550218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के शिलान्यास के चार महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के शिलान्यास के चार महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मस्थली के जिर्णोद्धार के कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 दिसम्बर 2021 को ही किया था। शिलान्यास के चार महीने बाद भी अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। जिसके वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। इससे बाबा के भक्तों में निराशा आने लगी है।
चंदौली के चहनिया विकासखंड के रामगढ़ में स्थित बाबा कीनाराम जन्मस्थली के जिर्णोद्धार के लिए 18.37 करोड़ की योजना पास है। इस राशि से जन्मस्थली में मल्टीपरपज हॉल, सामुदायिक शौचालय, स्नान घर, वाहनों की पार्किंग, तालाब के किनारे पाथवे, पौधे और प्रकाश व्यवस्था, कुएं का सुंदरीकरण, सभागार और विश्रामालय के साथ लंगर हॉल का निर्माण, यात्री शेड और हवन कुंड का निर्माण कराया जाना है। 5 दिसंबर 2021 को रामगढ़ आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास भी कर दिया था। लेकिन शिलान्यास के चार महीने बाद भी काम शुरू होना तो दूर अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही नहीं पूरी हो सकी है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को जिर्णोद्धार का कार्य कराना है। निगम की ओर से जनवरी 2022 में टेंडर निकाला गया। लेकिन विधानसभा चुनाव में आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे बाबा कीनाराम के भक्तों में निराशा होने लगी है।
आचार संहिता की वजह से टेंडर की प्रक्रिया रुकी हुई है। जल्द ही उसे पूरी कराने के बाद काम लगाया जाएगा। वैसे शुरुआत में पार्किंग का थोड़ा काम कराया गया था।--एसपी गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री जी ने जब बाबा कीनाराम जन्मस्थली के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया था तो मठ में ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लोगों में काफी खुशी थी। लेकिन शिलान्यास के बाद अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है। -अजीत सिंह, संयोजक,बाबा कीनाराम जन्मस्थली, रामगढ़