फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wood from trees cut during highway construction is being sold

Chandauli: बेची जा रही हाईवे निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों की लकड़ियां, वन विभाग ने शुरू की जांच

Tue, 04 Feb 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

हाइवे निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ और उनकी लकड़ियों को बेचे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लकड़ियों को विभागीय अफसरों की संलिप्तता के कारण बेचा जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट उपर भेजने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Wood from trees cut during highway construction is being sold
लकड़ियों से लदा वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदौली से तीरगांवा मारूफपुर वाया सकलडीहा चहनिया तक फोर लेन हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे के पेड़ों की कटाई के बाद उनकी लकड़ियों का वन निगम के कर्मियों द्वारा अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आये दिन दो तीन पिकअप गाड़ियों से लादकर उक्त लकड़िया ईंट भटटों व व्यापारियों की दुकानों पर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


चंदौली जिला मुख्यालय से गाजीपुर जनपद को जोड़ने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण इन दिनों तीव्र गति से चल रहा है। उक्त निर्माण कार्य के लिये पूर्व में वन विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाये गये पेड़ों को वन निगम की देख रेख में मेरठ की कंपनी द्वारा काटा जा रहा है।
विज्ञापन


काटे जा रहे पेड़ों की लकड़ियों को वन विभाग के डिपो में भेजा जाता है लेकिन वन निगम के एक कर्मी की देख रेख में अन्य उच्च अधिकारीयों की मिलीभगत से आये दिन दो से तीन पिकअप गाड़ी लकड़ी को क्षेत्रीय व्यापारियों व ईंट भटटों पर बेचा जा रहा है। जो लोगों के बीच चर्चा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन निगम के सेक्शन ऑफिसर शिवकुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसमें वन निगम के एक दरोगा की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। जिसके विरुद्ध रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारीयों को प्रेषित करेंगे। वहीं वन विभाग के रेंजर नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि इस बाबत कई शिकायतें मिल चुकी है। जांच भी की गई है। । इसकी रिपोर्ट सम्बंधित विभाग को भेजकर कड़ी कार्यवाही कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed