फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women blocked two places in protest against the liquor shop

Chandauli News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने दो जगह लगाया जाम

Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women blocked two places in protest against the liquor shop
पीडीडीयू नगर। नगर के कालीमहाल क्षेत्र में के दो स्थानों पर मुख्य सड़कों पर जाम लगाकर 125 से ज्यादा महिलाएं मंगलवार को प्रदर्शन करती रहीं। कालीमहाल क्षेत्र के शाहकुटी और चतुर्भुजपुर मार्ग पर महिलाएं चिलचिलाती धूप में दिनभर धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने शराबबी दुकानें नहीं खुलने दी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नए आवंटन के तहत शराब की दुकानें खोली जानी थीं। शहर के कालीमहाल स्थित चतुर्भुजपुर और शाहकुटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का तीन दिन से विरोध चल रहा है। शाहकुटी मार्ग पर बियर और अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान खोली जानी है। वहीं चतुर्भुजपुर मार्ग पर देसी शराब की दुकान खोली जानी है। दोनों ही स्थानों पर शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा संभाल खोल दिया है। महिलाएं चिलचिलाती धूप में सड़क पर धरने पर बैठी हुई हैं। उनका कहना था कि शराब की दुकान के विरोध में उन्हें चंडी का भी रूप लेना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगी। उनका कहना था कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं और बच्चों का घर से निकलता दुश्वार हो जाएगा। क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लगा रहेगा। शाहकुटी में धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था कि यहां गलत तरीके से शराब की दुकान खोली जा रही है, जबकि इस दुकान का लाइसेंस दूसरी जगह का है। उधर, चतुर्भुजपुर मार्ग पर धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था कि यहां जब वर्षों पहले दुकान खोली गई तो विरोध के बाद उसे दूसरे स्थान पर खोला गया था। अब फिर से यहां शराब की दुकान खोले जाने की कोशिश की जा रही है। पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्र का कहना है कि पूरा मामला संज्ञान में है। दो बार मैं खुद जाकर लोगों से मिल चुका हूं। लोगों की समस्याओं से आबकारी विभाग को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed