फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   women are marketing for Eid

ईद के लिए खूब हुई खरीदारी

Tue, 07 Jul 2015 01:26 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
women are marketing for Eid
ईद का पर्व नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे। हैं। जीटी रोड के किनारे
विज्ञापन
फुटपाथ पर लगने वाला सोमवारी हाट में खरीदारों की भीड़ उमड़ी।

ग्रामीण अंचल से महिलाएं आकर अपने बच्चों के लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। पर्व को देखते हुए बाहर से आने वाले दूकानदार कपड़ों की बहुत सी वैरायटी लेकर आ रहे हैं। सोमवार को दिन भर हाट गुलजार रहा।


मुगलसराय में कई वर्षो से जीटी रोड के किनारे फुटपाथ पर सोमवारी हाट बाजार लगता है। इस दिन मुगलसराय में साप्ताहिक बंदी रहती है। जिसका फायदा बाहर से आने वाले व्यापारी उठा रहे है।

 इस त्योहार के अवसर पर यह बाजार और गुलजार हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। ईद का पर्व दस दिन शेष रह गया है मुस्लमान लोगों में नए कपड़े खरीदने के लिए बाहर निकलने लगे हैं। हाट बाजार से लेकर बड़ी बड़ी दुकानों में भी अपने पसंद की कपड़े खरीदने लग हैं।

 सोमवार को मुगलसराय में लगे हाट बाजार में एक से एक कपड़ों का मेल सेल के रूप में लगा हुआ था। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाए खासकर मुस्लिम औरतें अपने बच्चों और परिवार के साथ आए वह अपने पसंदीदा कपड़ों की खरीदारी की। जीटी रोड के दोनों किनारों पर जीटीआर ब्रिज से लेकर परमार कटरा तक कपड़े की दुकानें सजी रही। दुकानदारों ने बताया कि ईद का पर्व नजदीक है।

 ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे है। हमलोग पसंदीदा कपड़े ला रहे हैं ताकि किसी को निराश न होना पड़े। जो कपड़े की रेंज सस्ते दामों पर मिल जा रही है वह काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed