फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women agitation

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women agitation
चंदासी स्थित कृष्णा नगर कालोनी में महिलाओं ने शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब
विज्ञापन
11 बजे बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ये महिलाएं कालोनी से हाईटेंशन तार के लिए कालोनी में खंभा गाड़े जाने के खिलाफ थीं। उनको एसडीओ एवं जेई ने समझाने का काफी प्रयास किया।

पर महिलाएं काम बंद होने के बाद ही घर लौटीं। 


गौरतलब है कि पूर्व में हाईटेंशन तार एक व्यक्ति के निजी जमीन के बीचोबीच से जा रहा था। भूमि स्वामी ने विद्युत विभाग से स्टीमेट बनवाकर पोल के शिफ्टिंग का चार्ज 3.57 लाख रुपये गत 20 जनवरी को विद्युत विभाग के कार्यालय में जमा कर दिया।

इसके बाद शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे एसडीओ विद्युत सुधीर कुमार और जेई राजनाथ कर्मचारियों के साथ विद्युत पोल शिफ्ट कराने के लिए कृष्णा नगर कालोनी पहुंचे।

जब पोल स्थानांतरित करने के लिए विद्युत कर्मियों ने खुदाई शुरू की, तो इसकी भनक लगते ही लामबंद होकर कालोनी की महिलाएं मौके पर जुट गईं और विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।

एसडीओ विद्युत ने बताया कि पोल मार्ग के किनारे से ही ले जाया जाएगा। इसके अलावा दूसरा कोई और रास्ता नहीं है। विद्युत पोल में लोहे का एल लगाकर रास्ते के बीचोबीच से हाईटेंशन तार ले जाया जाएगा। इससे कालोनीवासियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। पर महिलाएं अधिकारियों के इस सुझाव को मानने के लिए तैयार नहीं हुईं। विरोध के चलते एसडीओ और जेई कर्मचारियों के साथ लौट गए।

विरोध प्रदर्शित करने वाली महिलाओं में कविता, नीना, सोनिया, निशा, आशा सिंह, इंद्रा निगम, आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed