फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women added a splash of color to the Teej festival; Shreya crowned Mrs. Teej.

Chandauli News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, श्रेया बनीं मिसेज तीज

Tue, 01 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women added a splash of color to the Teej festival; Shreya crowned Mrs. Teej.
अलीनगर ​स्थित एक लॉन में हरियाली तीज कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित एक होटल में नगर क्षेत्र की महिलाओं ने तीज फेस्टिवल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक तीज उत्सव के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। फैशन शो, रैंप वॉक, नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी और खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में रंग जमाया। मिसेज तीज की ट्रॉफी श्रेया श्रीवास्तव ने जीती। प्रीति जायसवाल दूसरे और निरूपा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक समाजसेविका नीलम सिन्हा ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों में अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। इसी कारण तीज महोत्सव के माध्यम से उन्हें मनोरंजन और आपसी मेलजोल के लिए कुछ पल खुद के लिए जीने का अवसर देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांशी पटेल की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बोतल गेम में मोनिका श्रीवास्तव प्रथम और मीना सिंह द्वितीय रहीं। पेपर गेम में निरूपा ने बाजी मारी। रैंप वॉक में श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में सृष्टि जेटली, दिव्यांशी जेटली, आराध्या शर्मा, बार्बी लाडो, वर्शिका जायसवाल और दर्शिका जायसवाल ने प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान नंदा रानी, अनिता शाह, नीशा शर्मा, बिंदू, आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed