{"_id":"6776ddb473c72534f605f794","slug":"woman-returning-from-mothers-funeral-dies-in-road-accident-chandauli-news-c-189-1-svns1011-125409-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मां के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मां के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव के पास अंडरपास में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। महिला अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रही थी। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस के मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।
अलीनगर थाना क्षेत्र के धमिना गांव निवासी शीला देवी (45) की माता मान देवी की बृहस्पतिवार की मौत हो गई थी। वह पति महेश यादव (50) के साथ मायके कैली गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी। अंतिम संस्कार के बाद दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। सैदपुरा गांव के समीप रिंग रोड चौराहे के पास बने अंडरपास में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से शीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति महेश घायल हो गए। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कैली-चंदौली मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।