फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman ran away leaving newborn in toilet of pddu nagar station After giving birth

ममता शर्मसार: कोख में पाला, जन्म दिया, फिर शौचालय में छोड़ गई मां, चंद घंटे बाद मासूम दुनिया छोड़ गया

Thu, 06 Apr 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में किसी अज्ञात महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और चली गई। गुरुवार सुबह लोग गए तो वहां अचेतावस्था में नवजात मिला। नवजात को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
woman ran away leaving newborn in toilet of pddu nagar station After giving birth
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कहते हैं कि इस धरती पर मां भगवान का रूप होती है। मां बिना किसी स्वार्थ के हमारे हर ख्याल का ध्यान रखती है। मगर, यूपी के पीडीडीयू नगर जंक्शन पर गुरुवार को  एक ऐसी घटना घटी जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में प्रसव के बाद महिला नवजात को छोड़कर भाग गई। लोगों की नजर पड़ी तो नवजात को लोको अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगर समय से उपचार मिलता तो नवजात की जान बच सकती थी।

विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में किसी अज्ञात महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और चली गई। गुरुवार सुबह लोग गए तो वहां अचेतावस्था में नवजात मिला। यह देख लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने नवजात को लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चा किसका था यह पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की शौचालय में नवजात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed