फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman passenger molested in AC coach of Chandigarh Express

चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई महिला यात्री से छेड़खानी

Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman passenger molested in AC coach of Chandigarh Express
पीडीडीयू नगर। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जा रही पूजा चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले एसी कोच में महिला यात्री के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला यात्री के शोर मचाने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रात साढ़े आठ बजे अप चंडीगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र से खुली थी। ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-5 में सीट संख्या बीस पर आरा में एक महिला सवार हुई। ट्रेन कुछ आगे चली तो सीट संख्या 17 पर सवार व्यक्ति ने महिला यात्री से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह शांत हो गया। ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने वाली थी। इससे पहले आरोपी ने महिला से दोबारा छेड़खानी की कोशिश की। इस पर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। ट्रेन रात 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने महिला से छेड़खानी की शिकायत जीआरपी और आरपीएफ से की। शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी यात्री निरंजन सिंह निवासी सरबेगा सोनपुर सारण बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पटना से रूड़की जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed