{"_id":"60cdbb7b8ebc3e325d798f21","slug":"woman-gave-birth-a-child-in-poorva-express-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्वा एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, एक कॉल पर रेल मंत्रालय ने भेजी मदद, ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्वा एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, एक कॉल पर रेल मंत्रालय ने भेजी मदद, ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म
Sat, 19 Jun 2021 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Jun 2021 03:10 PM IST
सार
एक महिला अपने परिवार के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से बिहार शरीफ जा रही थी। इसी दौरान प्रसव पीड़ा हुई तो पति ने 139 पर कॉल किया। इसके बाद मौके पर डॉक्टरों की टीम पहुंच गई और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जो आगे की यात्रा पर चले गए।
विज्ञापन
महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा की शुरूआत हुई। कंट्रोल की सूचना पर चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर चिकित्सकों की देख-रेख में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला बच्चे के साथ आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
टूंडला के अवागढ़ निवासी गर्भवती निशा(28) अपने पति आकाश सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टूंडला से बिहार शरीफ की यात्रा पर थी। वह पूर्वा एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-9 में सवार थी। रास्ते में शुक्रवार की रात महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने रेलवे के यात्री सहायता नंबर 139 पर कॉल किया और मदद मांगी। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम सतर्क हो गई। ट्रेन भोर में 05:48 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार, मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका विश्वास, कमर्शियल स्टाफ आरआर सिंह, रेलवे लोको अस्पताल के डॉ. सर्वेश गुप्ता के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में निशा ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसके पति ने आगे की यात्रा की इच्छा प्रकट की। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें आगे जाने की इजाजत दे दी। महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने रेलवे को धन्यवाद दिया।