{"_id":"6484c8bac8ebaded270bf5e5","slug":"woman-attacked-with-blade-for-snatching-mangalsutra-chandauli-news-c-20-1-246204-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंगलसूत्र छीनने के लिए महिला पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंगलसूत्र छीनने के लिए महिला पर ब्लेड से हमला
विज्ञापन
सकलडीहा। बथावर गांव के तीन घरों से चोरों ने 40 हजार रुपये और पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के आभूषण चुरा लिए। एक घर में सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के लिए चोरों ने ब्लेड से हमला कर दिया। भय के मारे महिला अचेत हो गई। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक चोरों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए।
सत्यप्रकाश यादव की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। ऊपर कमरा खुला था। चोरों ने अलमारी खोलकर पत्नी तारा देवी के दो मंगलसूत्र, तीन चेन, चार अंगूठियां, दो जोड़ी झुमके और 38 हजार समेट लिए। छत से नीचे उतरते समय वहां सो रही उनकी बेटी पूजा के गले से मंगलसूत्र काटने के लिए ब्लेड चलाया। चोर मंगलसूत्र छीनने लगे तो उसकी नींद खुल गई और वह चोरों को देख कर बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शोर सुनकर गांव वालों की नींद खुल गई। उन्होंने कुछ दूर तक चोरों का पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। चोर गांव के शेखर यादव के घर से सोने की अंगूठी और राजेश यादव के घर से कीमती सामान भी समेट ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।