फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With increasing heat, heat wave will continue from tomorrow, orange alert issued

Chandauli News: बढ़ती गर्मी के साथ कल से चलेगी लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 16 May 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
With increasing heat, heat wave will continue from tomorrow, orange alert issued
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बावजूद अभी लू न चलने से राहत है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आगामी 17 मई की सुबह से लू भी चलने लगेगी, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को गर्मी व लू से बचने के उपाय भी बताए हैं।
विज्ञापन


गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसमें आगामी पांच दिनों में क्रमिक बढ़ोत्तरी होगी। बृहस्पतिवार, 16 मई को जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 43 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके बाद 17 मई को यह 44 और 18 व 19 मई को 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 20 मई को इसमें एक डिग्री की गिरावट होगी और यह 44 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा 18 व 19 मई को न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़त होगी और यह 28 की जगह 29 डिग्री के स्तर पर बना रहेगा। इन दिनों में आसमान साफ रहेगा और सुबह से धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने सलाह दी है कि आगामी पांच दिनों तक लोग गर्मी व लू से बचाव करें। बताया कि जहां तक संभव हो लोग धूप में जाने से बचें और छायादार स्थानों पर रहें। धूप में निकलना हो तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंककर चलें। पशुओं को छायादार स्थानों पर बांधें। निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें और हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed