फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife enraged after spotting husband with mistress at hotel drags and beats mistress on street in chandauli

UP News: होटल में प्रेमिका संग पति को देख भड़की पत्नी, सड़क पर घसीटकर पीटा; होटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा

Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

Chandauli News: होटल में प्रेमिका संग पति मिला तो पत्नी आग बबूला हो गई। उसने प्रेमिका को सड़क पर घसीटकर पीटा। होटल के बाहर करीब 10 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। 

विज्ञापन
Wife enraged after spotting husband with mistress at hotel drags and beats mistress on street in chandauli
पति की प्रेमिका का बाल नोचकर पत्नी ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी दोनों को कमरे से बाहर खींच लाई और सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। करीब दस मिनट तक चले हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई, जहां करीब दो घंटे तक पंचायत चलती रही। बाद में समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अलीनगर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक का अपने ही गांव की एक विवाहित महिला से पिछले करीब एक वर्ष से कथित प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि महिला आलूमिल चौराहे के पास एक होटल संचालित करती है। रविवार की शाम चालक घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकला और प्रेमिका के साथ खोया मंडी क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंच गया।
विज्ञापन


पति की गतिविधियों पर पहले से था पत्नी को शक
इधर, पति की गतिविधियों पर पहले से शक होने के कारण उसकी पत्नी भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गई। कमरे में दोनों को एक साथ देखकर उसने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी ने पति और उसकी कथित प्रेमिका को कमरे से बाहर निकाला और प्रेमिका को बाल पकड़कर सड़क तक घसीट लाई। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छीना-झपटी में टूटा पत्नी का मंगलसूत्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पति ने बीच-बचाव कर अपनी कथित प्रेमिका को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसे धक्का देकर अलग कर दिया। मारपीट के दौरान कथित प्रेमिका ने पत्नी का मंगलसूत्र पकड़ लिया, जिस पर पत्नी ने उसे छोड़ने की चेतावनी दी। छीना-झपटी में मंगलसूत्र भी टूट गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पत्नी ने लगाया ये आरोप
महिला का आरोप था कि उसके पति का लंबे समय से दूसरी महिला से संबंध था। पति अक्सर ट्रक लेकर बाहर जाने की बात कहता था, लेकिन जल्दी लौट आता था। फोन आने पर घर से बाहर जाकर बात करता था, जिससे उसे शक हुआ। रविवार को उसने पति का पीछा किया और होटल तक पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। वहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक समझाइश और पंचायत चलने के बाद मामला शांत हुआ।

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी और एक अन्य महिला के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पत्नी कथित प्रेमिका को सड़क पर पीटती और पति को फटकार लगाती दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है और किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण मामला फिलहाल समझौते के साथ समाप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed