फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Why PM hates hijab if he cares about Muslim women: Owaisi

पीएम को मुस्लिम महिलाओं की फिक्र तो हिजाब से नफरत क्यों : ओवैसी

Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Why PM hates hijab if he cares about Muslim women: Owaisi
पीडीडीयू नगर । आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। अगर प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की इतनी ही फिक्र है तो हिजाब और नकाब से नफरत क्यों? बच्चियां नकाब व हिजाब पहनकर पढ़ना चाहती है, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दुलहीपुर के बीपी हायर सेेकेंडरी स्कूल के मैदान में चुनावी सभा में ओवैसी ने सवाल किया कि जब अल्पसंख्यक कमजोर होंगे तो देश मजबूत कैसे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोबर से रोजगार वाली बात पर तंज कसा कि पीएम उत्तर प्रदेश के डिग्री और डिप्लोमा धारकों को नौकरी देने के बजाय गोबर लो और पैसे कमाओ की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश का नमक खाते आए हैं, जिस किसी ने भी मोदी का नमक खाया है, वह देश के प्रति वफादार नहीं है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने आप को बादशाह सलामत समझ रहे हैं, क्योंकि देश का नमक होता है मोदी का नमक नहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते है कि जनता उन्हें और ताकत दे, तो ऐसे में उन्हें और कितनी ताकत चाहिए। तीन सौ से ऊपर सांसद और विधायक उनके पास हैं। दो-दो बार उत्तर प्रदेश की जनता ने आपको ताकत दी है, लेकिन आपने प्रदेश को कमजोर किया है। कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और योगी की जोड़ी राम और श्याम की जोड़ी है। दोनों में कोई फर्क नहीं है। पांच साल पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि 70 लाख नौकरी व रोजगार देंगे। भाजपा कहती है कि ढाई लाख के करीब युवाओं को रोजगार दिया गया। ऐसे में 70 लाख का वादा झूठ साबित हुआ। डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है। इसके चलते गरीब गैस सिलिंडर के बजाय चूल्हे में लकड़ी फूंक कर खाना पका रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार टांग वाले जानवर के लिए नौ सौ रुपये जबकि विकलांग के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन है। कहा कि किसानों को नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने दो रोजगार दिये, किसान दिन में अपनी फसल में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं और रात में अपनी फसल की हिफाजत के लिए जाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed