फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When will the movement of vehicles on Karmasha bridge start

आखिर कब शुरू होगा कर्मनाशा पुल पर वाहनों का आवागमन

Wed, 09 Dec 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
When will the movement of vehicles on Karmasha bridge start
सैयदराजा। नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पक्के पुल की लोड टेस्टिंग के एक सप्ताह बाद भी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है। अभी भी अधिकारी केंद्रीय टीम के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुल के चालू न होने से वाहनों को आगवामन में दिक्कत हो रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आते ही वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले 28 दिसंबर 2019 को चार लेन वाले इस पक्के पुल के तीन पिलरों के में दरार आ गई थी। इससे पुल पर वाहनों का आवागमन रुक गया। जनवरी से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्म्त शुरू की गई। एनएचएआई ने काम में तेजी करते हुए मरम्मत का कार्य इस महीने पूरा कर लिया। 18 नवंबर को आई केंद्रीय टेक्टिनकल टीम की जांच के बाद पुल की लोड टेस्टिंग कराने की हरी झंडी मिली। 26 नवंबर को चार लेन के पुल पर 176 टन लोड लेकर आठ-आठ ट्रकों को पुल पर खड़ा कर लोड टेस्टिंग किया गया। लोड टेस्टिंग के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर एनएचआई को भेजी गई। 11 दिन बाद भी एनएचआई मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिली। इस वजह से अब तक पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका है। एनएचआई के अधिकारियों का कहना केंद्रीय टीम की अनुमति मिलने के बाद हरी झंडी के बाद जल्द ही पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed