{"_id":"6806597e5be96ecc4b00e63a","slug":"when-the-baraatis-did-not-get-chicken-the-bride-refused-to-go-to-her-in-laws-house-the-police-intervened-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बारातियों को नहीं मिला चिकन तो दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बारातियों को नहीं मिला चिकन तो दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
Mon, 21 Apr 2025 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:29 PM IST
सार
पहले गुलाब जामुन के लिए हाथापाई की और फिर मुर्गे की लेगपीस न मिलने पर बारातियों ने जमकर हंगामा किया सुबह जब दुल्हन की विदाई का वक्त आया तो दुल्हन ने जाने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लड़की राजी हुई और विदाई की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में रविवार की रात द्वार पूजा के बाद बरातियों की ओर से गुलाब जामुन बर्बाद करने को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखने दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद किसी प्रकार शांत हुआ तो बराती मुर्गे के लेगपीस न मिलने को लेकर बवाल करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। सब विवाद के निपटारे के बाद सोमवार की सुबह दुल्हन ने जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान वर पक्ष दुलहीपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गये। पुलिस और संभ्रांत लोगों ने मध्यस्ता कर मामले का पटाक्षेप किया। बाद में दुल्हन विदाई के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन
थाना चकिया के तिलोरी गांव से बरात रविवार को दुलहीपुर के हनुमान मंदिर रोड में आई थी। पुलिस ने बताया कि दरवाजे पर व्दार पूजा के रस्म के बाद बरातियों को जलपान करते समय यूवा बारातियों ने गुलाब जामुन दो के जगह चार व पांच लेकर उसे जमीन पर फेकर बर्बाद करने लगे। इस पर स्वागत कर रहे घरातियों को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
इसे लेकर घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट व हाथापाई हो गई। उस समय दोनों तरफ के बुजुर्गों व्दारा समझाने पर मामला शांत हो गया। घरातियों के व्दारा भोजन के लिए आग्रह किया तो फिर एक युवक के थाली में मुर्गा की लेगपीस नहीं मिला तो बराती बवाल करने लगे , बवाल बढ़ता देखकर किसी ने 112 नंबर पर फोन कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा कर मामले को शांत कर दिया। सोमवार के सुबह लड़की विदाई के समय लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस पर नाराज होकर बराती पक्ष दुलहीपुर पुलिस चौकी पर पहुंच दुल्हन के विदाई का मांग करने लगे । पुलिस व सम्भ्रांत लोगों के चार घंटे के अथक प्रयास पर मामला शांत कराया। दुल्हन की विदाई हो गया।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस व सम्भ्रान्त लोगों के व्दारा दोनों पक्षों की दलील सुनकर समझाने पर दुल्हन विदाई के लिए राजी हो गई। दोनों पक्षों ने इस घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।