फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Were not to Ansnkarion

अनशनकारियों को नहीं मना पाए

Fri, 28 Aug 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 28 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Were not to Ansnkarion
भूपौली पड़ाव मार्ग की मरम्मत के लिए 23 अगस्त से स्थानीय चौराहे पर चल रहा धरना, क्रमिक अनशन गुरुवार से आप का अनशन में तब्दील हो गया। इस दौरान मढ़िया गांव के एक इंटर कालेज के छात्रों ने मौके पर पहुंच कर अनशन को अपना समर्थन दिया। शाम को एसडीएम सदर और सीओ पहुंचे और अनशनकारियों का समझाने का प्रयास किया लेकिन अनशनकारी अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में अधिकारी मांग पत्र लेकर चलते बने।
विज्ञापन


 पांचवें दिन शिवपूजन यादव, अनिल तिवारी, रिजवान अहमद को माला पहना कर अनशन पर बैठाया गया। इस मौके पर हुई सभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दीगई कि मांग पूरी होने तक आंदोलन का रूप विकराल होता जाएगा। यदि जल्दी ही मांग पूरी नहीं हुई तो अनशन अब आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा।इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अनशनकारी आत्मदाह कर सकते हैैं।
विज्ञापन


 इस मौके पर मढ़िया गांव के इंटर कालेज के छात्र धरना स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों का अपना समर्थन दिया। इस बीच शाम छह बजे एसडीएम सदर गिरीश कुमार और सीओ सदर प्रमोद कुमार, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र आदि धरना स्थल पर पहुुंचे और  अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही मार्ग निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने अनशनकारियों से लिखित मांग पत्र मांगा।
आश्वासन दिया कि इसे शासन को भेजा जाएगा लेकिन अनशनकारी नहीं माने और मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि मार्ग निर्माण शुरू होने तक अनशन जारी रहेेगा। इस पर अधिकारी बैरंग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed