चंदौली। जनपद में कोरोना वायरस को मात देकर लोग अपने घरों को लौटने लगे है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार व शुक्रवार की रात 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर पहुंचने पर लोगों का गांव वालों ने स्वागत किया। सभी लोगों को वाराणसी के कोविड अस्पताल से 108 की टीम ने डिस्चार्ज करा कर उनके घरों को पहुंचाया। वहीं चिकित्सकों ने सभी को सात दिनों तक घरों में रहने की सलाह दी। विड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सभी को घरों में रहने की सलाह दी गई है। गत दिनों कोरोना पाजिटिव पाएं गए लोगों को वाराणसी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसमें कांटा से तीन, श्रीकंठपुर से दो,पुरानी बाजार से एक, बिसौरी दो, पिपरिया से एक, अमरा से एक, सेवखर से एक, अलहिया से एक, लोलापुर से दो, समदपूर से एक, अरंगी से एक, रेउसा से एक की निगेटिव आई थी। सभी लोगों को 108 की टीम द्वारा वाराणसी कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज करा कर सुरक्षित इनके घरों को पहुंचाया गया। जिला नोडल अधिकारी डा.डीके सिंह ने बताया कि दो दिनों में कुल 17 लोग ठीक हुए है। सभी को एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घर पहुंचा दिया है। उन्हें सात दिनों तक घर में रहने की सलाह दी गई है।