फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Welcome to Jankranti Yatra in Sakaldiha

सकलडीहा में जनक्रांति यात्रा का हुआ स्वागत

Sat, 21 Aug 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Jankranti Yatra in Sakaldiha
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में जनक्रांति यात्रा चल रही है। शनिवार को यात्रा सकलडीहा पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जनवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। तानाशाही सरकार के खिलाफ कमर कसकर रहने और विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

जनक्रांति यात्रा के सेनानायक जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। जबकि देश की आजादी और विकास में मुस्लिम बंधुओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। सरकार की तानाशाही का जनता मुहतोड़ जवाब आगामी विधान सभा के चुनाव में देगी। सरकार को घंमड है कि लाठी के बल पर फिर से सत्ता हथिया लेंगे। लेकिन जनता हिसाब बराबर करेगी। जनक्रांति यात्रा सोनभद्र से होकर नौगढ़, चकिया, सैदराजा, नईबाजार, बरठी, सकलडीहा पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंत में कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव को लेकर कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed