फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed due to cloud cover, but there is no relief from humidity

Chandauli News: बादल छाए रहने से बदला मौसम, पर उमस से राहत नहीं

Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to cloud cover, but there is no relief from humidity
पीडीडीयू नगर। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को आसमान पर बादल छाए रहने से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी बरकरार रही। तापमान में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह धूप निकली, लेकिन सुबह करीब 11 बजे बादलों ने डेरा डालना आरंभ कर दिया। इसके साथ ही करीब 20 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गईं। बादल छाए रहने और हवाएं चलने से घरों के बाहर निकले लोगों को गर्मी से थोड़ी सुकून महसूस हुई, लेकिन घरों के भीतर उमस भरी गमी ने परेशान कर किया। उधर, मौसम बदलने के कारण सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी रही।
विज्ञापन

हालांकि नगर में चल रहे फोरलेन सड़क के निर्माण के कारण हवा चलने से उड़ रही धूल से राहगीर परेशान रहे। धूल के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई। हालांकि देर शाम को हवा की गति कुछ कम हुई। इसके बाद वाहन सवार लोगों की दिक्कत भी थोड़ी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मानसून की परिस्थितियां बनने लगी हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 17 से 20 जून के बीच गोरखपुर के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 18 जून को भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed