फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather became pleasant due to rain in Chandauli relief from heat temperature dropped clouds remained overcast

UP Weather: चंदौली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, गिरा तापमान; छाए रहे बादल

Sat, 22 Jun 2024 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

Chandauli News: मौसम विज्ञानी 15 जून से मानसून आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मानसून सात दिनों के बाद 22 को चंदौली के वनांचल क्षेत्र चकिया-नौगढ़ से प्रवेश किया।

विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain in Chandauli relief from heat temperature dropped clouds remained overcast
चंदौली में हुई भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में शनिवार को वनांचल की ओर से मानसून ने प्रवेश किया। नौगढ़ और चकिया में दोपहर के 12 बजे करीब एक घंटे तक बारिश हुई। वहीं जनपद के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार से दो डिग्री घटकर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


चंदौली में मई के आखिरी सप्ताह से कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। 28 और 29 मई को जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद थोड़ी राहत मिली लेकिन फिर 13 जून से तापमान 46 और 47 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। ऐसे में भीषण गर्मी से जिले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को चकिया और नौगढ़ में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए गर्मी से तो राहत मिली और ठंडक का एहसास हुआ। लेकिन बारिश खत्म होते ही फिर से उमस सताने लगी। वहीं चकिया और नौगढ़ के अलावा जिले के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed