फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wear a helmet - save precious lives

सड़क सुरक्षा रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wear a helmet - save precious lives
इलिया। सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य राजेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कालेज से निकलकर कस्बा का भ्रमण करने के बाद वहीं पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही हेलमेट लगाएं-कीमती जीवन बचाएं, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। इसके पूर्व कॉलेज में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माय विजन फॉर इंडिया पर लेख लिखकर डाक द्वारा प्रेषित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश, रामप्रकाश राय, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार तोमर, गिरीश कुमार शर्मा, पूनम देवी, इंद्रकला शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed