{"_id":"6a9097478ed3164f550ad0b6","slug":"waterlogged-roads-and-streets-population-of-10000-confined-to-their-homes-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153644-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़कों, गलियों में भरा पानी, 10 हजार की आबादी घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़कों, गलियों में भरा पानी, 10 हजार की आबादी घरों में कैद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में हुआ जलभराव। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर, मुगलचक और नई बस्ती वार्ड में बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों और गलियों में पानी भरा हुआ है। इससे 10 हजार से अधिक आबादी परेशान है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने प्रभावित वार्डों का निरीक्षण नालियों की सफाई कराने और मशीन लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से भी वार्ता की। उन्होंने जीटी रोड के किनारे निर्माणाधीन नाले के काम में तेजी लाने और सीओ कार्यालय तक नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। चेयरमैन ने बताया कि जीटी रोड पर सीओ कार्यालय तक नाला बनने के बाद अलीनगर, मुगलचक और नई बस्ती वार्ड का पानी इसी नाले में गिराया जाएगा। इससे बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
चेयरमैन ने कहा कि जलभराव से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका स्तर से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। नालियों की सफाई और मशीन से पानी निकालने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण में तेजी लाने को संबंधित विभाग से समन्वय किया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।