फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water was not available from the tank built 10 months ago, villagers protested

Chandauli News: 10 माह पहले बनी टंकी से नहीं मिला पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Jun 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water was not available from the tank built 10 months ago, villagers protested
जल जीवन मिशन के तहत बरहनी विकासखंड के कसवड़ गांव में 10 माह पूर्व बनी जल टंकी आज तक पानी की एक बूंद नहीं दे सकी। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पंप हाउस पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आधा-अधूरा काम करके विभाग ने खानापूर्ति कर ली। आधे अधूरे कनेक्शन लगे हैं, साथ ही घरों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे गांव के लोग बेहद परेशान हैं। प्रधान प्रतिनिधि अछैबर उपाध्याय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी समस्या को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की जाती है, विभागीय अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर शासन और प्रशासन को गुमराह कर देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जल आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो वे पंप हाउस पर धरना देंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed