फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water supply stopped for three days

Chandauli News: तीन दिन से ठप है पानी की आपूर्ति

Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped for three days
सकलडीहा। कस्बा में जर्जर तारों को बदलने का कार्य चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह बिजली के पुराने पोल हटाने के साथ ही नए पोल लगाए जा रहे हैं। पोल लगाने के लिए खोदाई के दौरान सोमवार की शाम कस्बे में जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन अब तक उसे बनाया नहीं गया है। इससे तीन दिनों से आपूर्ति के दौरान पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भी पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही कोतवाली मार्ग व कोतवाली परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं किए जाने से कस्बावासियों को शुद्ध और साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं आपूर्ति के दौरान हजारों लीटर पानी बेकार बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों के घरों में लगे नलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोग इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं। वे निजी पंपों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। वहीं कई उपभोक्ताओं के घर दूषित पानी पहुंचने की शिकायत भी मिल रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए चेताया है कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जलनिगम के अवर अभियंता उदयराज गुप्ता ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही पाइप की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed