{"_id":"61e9a323fef1ac1a5b59af17","slug":"water-drainage-problem-will-be-away-from-59-lakhs-in-wards-chandauli-news-vns634630052","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के चार वॉर्डों में 59 लाख से दूर होगी पानी निकासी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के चार वॉर्डों में 59 लाख से दूर होगी पानी निकासी की समस्या
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के चार वार्डों में जल्द ही पानी निकासी की समस्या समाप्त हो जाएगी । नगर पालिका चारों वार्डों में नाली निर्माण और ह्यूम पाइप की मदद से पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 59 लाख रुपये खर्च करेगी। पालिका ने इसके लिए विधानसभा चुनाव के बाबत आचार संहिता लगने के पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्र में बढ़ती हुई आबादी के साथ पानी निकासी की समस्या विकराल रूप ले जा रही है। कोरोना काल में धन की कमी के कारण कई विकास कार्य रुके पड़े हुए थे। 15वें वित्त में धन की उपलब्धता होते ही नगर पालिका ने पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने मुगलचक, अलीनगर , नई बस्ती और बिछड़ी वार्ड में पानी निकासी की समस्या को काफी हद तक समाप्त करने के लिए 24.48 लाख, 24.49 लाख व दस लाख रुपये के टेंडर करायें है। पालिका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही पूरी कर ली गई थी। इन वार्डो में नाली निर्माण के साथ ह्यूूम पाइप बिछाये जाएंगे ताकि लोगों को पानी निकासी को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से नगर के पथरा वार्ड में भी पानी निकासी के लिए 31 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इससे वार्ड के कई लोगों पानी निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। यह कार्य दीनदयाल उपाध्याय विकास निधि से होगा। इसमें भी जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कई वॉर्डों में पानी निकासी की समस्या होने से सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होता है। इन वॉर्डों में रहने वाले लोगों के घरों में घुटने भर तक पानी जमा हो जाता है। लोग महीनों तक जमा पानी के बीच रहने को मजबूर होते हैं। संवाद
चारों वार्ड में पानी निकासी की लगभग 70 प्रतिशत समस्या हल हो जाएगी। पानी निकासी को लेकर कुछ नये कार्य होने हैं जो कि आचार संहिता के कारण रुके पड़े थे। उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद शुरू कराया जाएगा। - संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर