फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vishal Pasi, the prize-winning criminal accused in the famous Mutun murder case, was arrested in an encounter with the police

Chandauli News: चर्चित मुटुन हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश विशाल पासी पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vishal Pasi, the prize-winning criminal accused in the famous Mutun murder case, was arrested in an encounter with the police
शिकारगंज। धानापुर बस स्टैंड के समीप बीते एक मई को राजकुमार यादव उर्फ मुटुन यादव की हत्या में शामिल होने के आरोपी शूटर 25 हजार के इनामी व गैंगस्टर विशाल पासी सोमवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मुड़हुआ दक्षिणी पहाड़ के पास हुई मुठभेड़ में विशाल के पैर में गोली लगी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल विशाल को पुलिस ने पकड़ कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राजकुमार उर्फ मुटुन यादव की हत्या के बाद आरोपी विशाल पासी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि विशाल अपने एक साथी के साथ अहरौरा के रास्ते शिकारगंज होते हुए बिहार के भभुआ भागने की फिराक में है। इसकी सूचना मिलने पर चकिया कोतवाल अतुल प्रजापति, स्वाॅट टीम के एसआई आशीष मिश्र की टीम ने आधी रात के वक्त चकिया-नौगढ़-अहरौरा मार्ग पर मुरारपुर तिराहे के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। उसी बीच अहरौरा की तरफ से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। उन्हें रोकने के लिए टार्च की रोशनी से इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार ने वाहन पहाड़ की तरफ मोड़ लिया और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आत्म समर्पण करने के लिए आवाज लगाई, लेकिन पहाड़ पर असलहे से पुलिस पर बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली एक व्यक्ति के पैर में लगी और वह बाइक से नीचे गिर गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस ने दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह जंगल और पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल की पहचान विशाल पासी निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने विशाल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। एएसपी ने बताया कि विशाल पासी ने बीते एक मई को धानापुर बस स्टैंड के समीप राजकुमार यादव उर्फ मुटुन यादव की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके पास से एक बाइक, 32 बोर की पिस्टल, दो खोखा और तीन कारतूस बरामद हुए। विशाल को इलाज के बाद जेल भेज दिया। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश विशाल पासी पर गाजीपुर जिले के नंदगंज व चंदौली के चकिया थाने में 16 बार विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट आदि जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। मुटुन यादव की हत्या के बाद चंदौली पुलिस को विशाल की तलाश में थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed