फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vimlesh becomes President of the Sikanderpur unit of the Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal.

Chandauli News: विमलेश बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सिकंदरपुर इकाई के अध्यक्ष

Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vimlesh becomes President of the Sikanderpur unit of the Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal.
चकिया के सिकंदरपुर में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष लक्ष्मी
चकिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सिकंदरपुर बाजार में बैठक में सिकंदरपुर इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें विमलेश विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह विपिन केसरी सिकंदरपुर बाजार इकाई के महामंत्री जबकि सुनील मद्धेशिया कोषाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर हुई सभा में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक अधिकार को दिलाने के लिए सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा कि व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। आपसी एकता और भाईचारा से ही सभी साथ बढ़ेंगे। व्यापार मंडल को इससे मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता, अशोक केसरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, आलोक जायसवाल रहे। अध्यक्षता शीतला प्रसाद ने जबकि संचालन राजू कवि ने और धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed