फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers staged a protest against the murder of a fish trader.

Chandauli News: मछली कारोबारी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव, प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against the murder of a fish trader.
पड़ाव के जलीलपुर चौकी पर प्रदर्शन करते बहादुरपुर गांव के ग्रामीण। संवाद
पड़ाव। बहादुरपुर निवासी मछली कारोबारी रोहित साहनी की हत्या के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के साथ परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को जलीलपुुर पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने खूब नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं दूसरी तरफ हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

मृतक रोहित साहनी के परिजन ग्रामीणों के साथ सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जलीलपुर चौकी पहुंच गये। इस दौरान लोगों ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन किया। लोगों को प्रदर्शन करता देख पुलिस के हाथ पांंव फूल गये। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह मौके पर पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मृतक की पत्नी साधना साहनी ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं रोहित की छोटी बहन पूनम साहनी ने कहा कि अभी तक हत्याआरोपी नहीं पकड़े गए हैं, हम लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। इस दौरान 35 मिनट तक लोग प्रदर्शन करते रहे। सीओ कृष्णमुरारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed