फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protest on voter list disturbances

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest on voter list disturbances
चहनिया। क्षेत्र के सोनबरसागांव में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में दूसरे बीएलओ की तैनाती किये जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में काफी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। कहा कि लिस्ट से कई लोगों के नाम काट दिये गए हैं। इसके साथ ही नाबालिग लोगों के नाम सूची में जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर बीएलओ को हटाया नही गया तो तहसील परिसर पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सुदर्शन निषाद, निर्मला देवी, केशरी, सुमन रिंकू, सुधरा,कौशिल्या, नन्दु, उमरावती, वकील, सुनिता, पंकज सतिश, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed