फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers demonstrated for road construction

Chandauli News: सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road construction
चहनिया विकास खंड के टांडा चकिया गांव में जाने के लिए सड़क नहीं होने से नाराज गांव के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव सभा के टांडा चकिया मौजा गांव में जाने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है। रमदत्तपुर सरौली सड़क से कच्चा रास्ता टांडा चकिया गांव के लिए गया है। पांच वर्ष पहले मिट्टी डाला गया था लेकिन इसके बाद कच्चे मार्ग की भी मरम्मत नहीं हुई। इसका नतीजा हुआ कि सड़क के किनारे के किसानों ने चकरोड को खेत में मिला लिया। इस गांव में सौ से अधिक की आबादी रहती है। सड़क नहीं होने ये खेत की पगडंडी से आवागमन करते हैं। बारिश में तो आने जाने में में काफी कठिनाई होती है। स्कूल जाते समय बच्चे गिर जाते हैं। शादी ब्याह होता है तो गाड़ी एक किलोमीटर दूर खड़ी करनी पड़ती है। दुलहन को पैदल घर ले जाया जाता है। नारेबाजी करने वालों अभिमन्यु यादव, चंदन यादव, आशीष यादव, यशवंत यादव, रामलाल यादव, संतोष यादव, बुलेटिन यादव, भगवानी देवी, आरती देवी, जानकी देवी, सविता देवी, तारा देवी, रूबी देवी, निशा देवी, निर्मला, सविता देवी आदि रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है प्रस्ताव भेजा गया है पास होने के बाद कार्य करवाया जाएगा। एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित ने बताया कि लेखपाल को निर्देश दिया गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed